औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम ग्राम राहतपुर की गाटा संख्या 218 पर की गई अवैध व अनियमित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन के अनुसार विकासकर्ताओं को पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग लेआउट का विनियमन कराया गया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में चिन्हित अन्य अवैध प्लाटिंग को भी नोटिस देकर नियमित कराने का अवसर दिया जाएगा। नियमों का पालन न करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...