राहत: संयुक्त अस्पताल में थायराइड जांच शुरू
गाज़ियाबाद, जून 18 -- गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में गुरुवार से थायराइड जांच की सुविधा शुरू हो गई। इसके साथ ही मरीजों, गर्भवती को एमएमजी अस्पताल या निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले दिन लैब में थायराइड जांच के लिए छह सैंपल लिए गए। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन 900 से 1000 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें करीब 200 मरीजों को पैथोलॉजी जांच लिखी जाती हैं। काफी गर्भवतियों को भी थायराइड संबंधी जांच लिखी जाती थी, लेकिन अस्पताल में सुविधा न होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल या निजी लैब में भेजना पड़ता था। शासन से अस्पताल को डेढ़ माह पहले हार्मोनल एनालाइजर मशीन उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन कुछ औपचारिकताओं के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका था। यह भी पढ़ें- राहत: संयुक्त अस्पताल में थायराइड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.