नई दिल्ली, जुलाई 24 -- देश में मानसून सीजन में 19 फीसदी कम बारिश के बावजूद भूजल का पर्याप्त भंडार है। कृषि मंत्रालय के क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की (सीडब्ल्यूडब्ल्यूजी) की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार भूजल मापने वाले 88 फीसदी कुओं में पानी का स्तर सामान्य बना हुआ है। सीडब्ल्यूडब्ल्यूजी के अनुसार पानी की पर्याप्त उपलब्धता की वजह से किसानों को कम बारिश के बावजूद जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार 9085 भूजल निगरानी कुओं में से 7977 में पानी का स्तर सामान्य है। वहीं 12.2 फीसदी कुओं में सूखे जैसी स्थिति है। निगरानी कुओं में से 69 फीसदी में भूजल का स्तर जमीन की सतह से 10 मीटर नीचे तक है। वहीं चार फीसदी कुओं में 40 मीटर नीचे तक पानी है। इससे स्पष्ट है कि अधिकतर क्षेत्रों में पर्याप्त भूजल भंडार है। मालूम हो कि एक ज...