रुडकी, दिसम्बर 20 -- नगर निगम में शनिवार शाम को 1500 स्ट्रीट लाइट की खेप पहुंच गई है। इससे खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जा सकेगा। वहीं, जहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं, वहां भी स्ट्रीट लाइट लग सकेंगी। शहर में तमाम ऐसी सड़कें हैं, स्ट्रीट लाइट खराब है, या फिर वहां पर स्ट्रीट है ही नहीं। इसके कारण दिन ढलते ही शहर की कई सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम ने 2800 स्ट्रीट लाइट का टेंडर जारी किया था। इसमें से 1300 स्ट्रीट लाइट पहले आ चुकी है। इनमें अधिकांश लाइट लग चुकी हैं। शनिवार शाम को 1500 स्ट्रीट लाइट और आ गई है। स्ट्रीट लाइट की जांच के बाद इनको लगवाने का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम के नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट आ गई हैं। अब जल्द से जल्द इन लाइटों को लगवाने का काम शु...