मोतिहारी, अगस्त 26 -- मोतिहारी। जिले में खरीफ फसल पर कृषि ड्रोन से छिड़काव शुरू हो गया है। जिले में 644 एकड़ में कृषि ड्रोने से छिड़काव के लिए पौधा संरक्षण विभाग को आवेदन मिला था। इसके विरुद्ध अबतक 136 एकड़ में कृषि ड्रोन से छिड़काव किया जा चुका है। हालांकि जिले में कृषि ड्रोन से खरीफ फसल पर दवा या तरल कीटनाशी छिड़काव के लिए 14 हजार 445 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लिहाज से विभाग को अभी आवेदन कम मिला है। पौधा संरक्षण विभाग को मिला है तीन कृषि ड्रोन : जिले में खरीफ फसल पर छिड़काव के लिए तीन कृषि ड्रोन सरकार से मुहैया कराया गया है। यह भी पढ़ें- खेती से जुड़ी आठ योजनाओं के लिए पोर्टल पर आवेदन शुरू जबकि विभाग के द्वारा पांच कृषि ड्रोन का डिमांड भेजा गया है। अभी दो कृषि ड्रोन की आपूर्ति बाकी है।फसल पर तरल उर्वरक या कीटनाशी के छिड़क...