सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर। स्टांप एवं पंजीकरण विभाग द्वारा प्रस्तावित नए सर्किल रेट एक अप्रैल से लागू नहीं होंगे। विभागीय स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी होने के बावजूद प्रस्तावित बदलावों को लेकर असमंजस की स्थिति है, फिलहाल पुराने सर्किल रेट ही प्रभावी रहेंगे। मई या उसके बाद ही नई दरें लागू होने की संभावना है। इस बार शासन की सर्किल रेट व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी थी। प्रस्तावित बदलावों में पूरे प्रदेश में समान प्रकृति की संपत्तियों के लिए एक समान दर लागू करना प्रस्तावित था। पहली बार सड़क से दूरी के बजाय खसरा नंबर वार सर्किल रेट तय करने की योजना थी, ताकि मूल्यांकन अधिक सटीक और पारदर्शी हो सके। सूत्रों के अनुसार, महकमे ने शहर और हाइवे से लगते उन गांवों व अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में, जहां विकास की संभावनाएं बढ़ रही हैं, वहां 25 से 30 प्...