मोतिहारी, मई 22 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। टीबी की बीमारी पर नियंत्रण व खोज के लिए सरकार अब जिला के एआरटी सेंटर पर ही एड्स के मरीजों का एक्सरे व बलगम जांच शुरू करने जा रही है। साथ ही एचआईवी मरीज की स्क्रीनिंग होगी। इसकी व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है। विदित हो कि जिला से टीबी बीमारी के उन्मूलन के लिए सरकार ने हर स्तर से जांच और इलाज की सुविधा देने का निर्देश दे रखा है। 65 गांव में एचआईवी के साथ टीबी की भी चल रही है जांच: अभी टीबी मरीज की जांच के लिए गांव स्तर पर विभाग के द्वारा सौ दिन का अभियान चल रहा है। यह भी पढ़ें- राहत: एआरटी सेंटर पर अब टीबी की होगी जांच इसके अलावा एड्स विभाग के द्वारा 65 गांव में एचआईवी की जांच अभियान में टीबी की भी जांच चल रही है । अब एक और नई सुविधा सरकार एआरटी सेंटर पर देने जा रही है। यहां ज...