फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद। होली पर उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली दिए जाने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। अधीक्षण अभियंता ने शिकायतों को सुनने के लिए कंट्रोल रूम खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि शिकायत मिलते ही समस्या का निस्तारण कराया जाए। होली पर बिजली की कोई समस्या न आए, इसके लिए एसई ने एक्सईएन, एसडीओ व जेई को निर्देशित किया कि वे लाइनमैनों को निर्देशित करें कि कहीं से भी बिजली गुल होने की शिकायतें मिले तो तुरंत समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम नंबर 9151803595 जारी किया है। बिजली जाने पर उपभोक्ता इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। तुरंत ही उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। एसई ने सभी बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी है। अधिशासी अभियंता परीक्षण कंट्रोल रूम प्रभारी ब...