नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में दस-दस रुपए की कटौती की है। इस कटौती का आम उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उत्पाद शुल्क में इस कटौती के बाद पेट्रोल पर प्रभावी उत्पाद शुल्क 11.9 रुपये प्रति लीटर होगा (जिसमें 1.40 रुपये मूल उत्पाद शुल्क, 3 रुपये विशेष अतिरिक्त शुल्क, 2.50 रुपये कृषि उपकर और पांच रुपये सड़क बुनियादी ढांचा उपकर शामिल है)। वहीं, डीजल पर प्रभावी शुल्क 7.80 रुपये प्रति लीटर (1.80 रुपये मूल शुल्क, 4 रुपये कृषि उपकर और 2 रुपये सड़क उपकर) रह जाएगा।इसके साथ ही सरकार ने डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क लगा दिया है। सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21...