रामपुर, अप्रैल 25 -- मरम्मत कार्य के चलते करीब महीने भर से बंद राम रहीम पुल शुक्रवार की शाम से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद से वाहन पुल पर फर्राटा भरते नजर आए। उधर, पुल खुलने से ज्वालानगर सहित शहर आने-जाने वाली करीब 50 हजार से अधिक आबादी को सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। राम रहीम पुल 26 मार्च से मरम्मत के कारण यातायात के लिए बंद था। जिससे ज्वालानगर समेत दर्जनभर कालोनियों में रह रही 50 हजार से अधिक की आबादी की सिविल लाइंस से सीधी कनेक्टिविटी ठप हो गई थी। लोगों को सिविल लाइंस आने के लिए छह से 10 किमी तक की दूरी तय करनी पड़ रही थी। लेकिन, शुक्रवार की शाम राहत भरी खबर लाई। पुल को हल्के वाहनों के लिए चालू कर दिया गया है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गौरव सिंह ने बताया कि पुल से फिलहाल दुपहिया और हल्के वाहन ही निकाले जाएंगे। अभी पुल पर कुछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.