पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर। गांव घुंघचाई के रहने वाले राहुल सिंह पुत्र जितेंद्र पाल सिंह 29 मार्च को अपने रिश्तेदार को लेने स्टेशन पर जा रहे थे। स्टेशन चौराहे के पास माधोटांडा रोड पर रिश्तेदार का फोन आने पर राहुल मोबाइल से बात करने लगे। इस दौरान पीछे से आए उचक्के ने राहुल के कान में लगे मोबाइल पर झपटटा मारकर भागने लगा। शोर शराबा करते राहुल उचक्के के पीछे दौड़े। कुछ दूर बाद मोबाइल छीनने वाला उचक्का फरार हो गया। काफी तलाशने के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं लग सकी। मंगलवार को राहुल कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...