उरई, मार्च 8 -- कालपी। बीते सप्ताह बाईपास हाईवे रोड में बेकाबू वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दुर्घटना के प्रकरण को लेकर पुलिस विवेचना करने में जुट गई है। उक्त मामले को लेकर कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला आलमपुर कस्बा कालपी ने कोतवाली कालपी में अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि उसका पुत्र बाबू सिंह बीती 27 फरवरी की देर शाम अंबेडकर पार्क बाईपास कालपी के सामने से नेशनल हाईवे सड़क पार कर रहा था तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे ट्रक के अज्ञात चालक तेजी व लापरवाही से लहराता हुआ चला रहा था। उक्त ट्रक ने बाबू सिंह निवासी मोहल्ला आलमपुर कस्बा व थाना कालपी जनपद जालौन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाबू सिंह घायल हो गए और बाबू सिंह को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में ले जाया...