फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरा साथी भाग गया था जिसे भी पुलिस ने चंद घंटों बाद लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके बारे पता चला था। पुलिस की उससे छितरई मोहम्मदाबाद रोड पर मुठभेड़ हुई। उसके बारे में पता चलते ही उप निरीक्षक शिवभान सिंह राजावत थाना टूण्डला ने पुलिस बल के साथ मोहम्मदाबाद छितरई रोड पर दबिश दी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। वह गोली लगते ही गिर ...