देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुए मंगलवार को पुराना बस स्टैंड क्लब मैदान के समीप स्वर्गीय कंचन माला स्मृति मंदिर बजरंग धाम के प्रांगण से राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला चालकों एवं आम लोगों के बीच निःशुल्क सत्तू शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान क्लीन केयर भारती सोसाईटी के सदस्यों के सहयोग से ठंडा पानी प्याऊ का भी निःशुल्क शुभारंभ किया गया। प्याऊ की व्यवस्था विशेष रूप से उन राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए की गई है, जो भीषण गर्मी में सफर के दौरान शुद्ध एवं ठंडा पेयजल नहीं प्राप्त कर पाते हैं। यह भी पढ़ें- डीएम पब्लिक स्कूल के बाहर राहगिरों को पिलाया शरबत इस दौरान क्लीन केयर भारती सोसाईटी एवं बजरंग धाम मंदिर के अध्यक्ष सीएम भारती ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और...