राहगीरों को शरबत पिला समाजसेवियों ने की जनसेवा
कौशाम्बी, जून 2 -- सरसवा ब्लॉक के कुम्हियांवा बाजार में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए समाजसेवियों ने सराहनीय कदम उठाया। राहगीरों के लिए मीठे शरबत की व्यवस्था कर दिनभर जनसेवा की। कुम्हियांवा बाजार में मंगलवार को सेवा अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले पैदल, बाइक सवारों तथा चारपहिया वाहनों में सफर कर रहे लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शरबत पिलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को रोक-रोककर बड़े आदर के साथ उनको शरबत पिलाया। तेज धूप और उमस भरी गर्म में ठंडा शरबत पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और समाजसेवियों की इस पहल की जमकर सराहना की। यह भी पढ़ें- राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर की सेवा दिनभर चले इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया। समाजसेवी प्रियांशु द्विवेदी ने बताया कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.