कानपुर, जून 3 -- पुखरायां। संवाददाता कस्बे के मालवीय नगर स्थित आनंदेश्वर धाम में स्व.पं.राम गणेश त्रिवेदी व स्व. सुरेश त्रिवेदी के स्मृति पर हरिओम संस्थान की ओर से बुधवार को शर्बत वितरित किया गया। संस्थान की ओर से पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, प्रभा त्रिवेदी, राधा, विनीता, मीरा, ज्योति मिश्रा, पुष्पा, प्रज्ञा, हरेन्द्र दिवाकर, राजकिशोर, मदन मिश्रा, पंकज, ऋषि गुप्ता सहित राजकिशोर अग्रवाल आदि ने शर्बत वितरित किया। यहां पर राजीव नगर, शास्त्रीनगर, मालवीय नगर, लोहिया नगर, आजाद नगर, इंद्रानगर, जवाहर नगर, लक्ष्मीबाई नगर, किदवई नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...