फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- कायमगंज,संवाददाता। गर्मी की आहट को देखते हुए नगर में आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी की निधि से नगर के दो प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए गए। 150 लीटर क्षमता वाले इन वाटर कूलरों से अब भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल मिल सकेगा। यह वाटर कूलर नगर के सीएचसी और व्यस्ततम ट्रांसपोर्ट चौराहे पर स्थापित किए गए हैं। एमएलसी प्रतिनिधि अवनीश चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल पर प्रतिदिन मरीजों और उनके तीमारदारों की भारी भीड़ रहती है। गर्मी के दिनों में यहां आने वाले लोगों को पीने के साफ और ठंडे पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ट्रांसपोर्ट चौराहा नगर का मुख्य केंद्र है, जहां से दिल्ली, जयपुर जैसे दूरदराज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.