वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुबारक महीना रमजान का 12 रोजा मुकम्मल हो गया है। मगफिरत के अशरे में लोग दिन-रात में इबादत में जुटे हैं। वहीं घरों के साथ मस्जिदों में भी इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है। सार्वजनिक रूप से होने वाले आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी इफ्तार कर रहे हैं। नदेसर जामा मस्जिद, मदनपुरा जामा मस्जिद, लोहता की नूरी मस्जिद में रोज इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है। असर की नमाज के बाद से ही मुहल्ले के लोग घरों से इफ्तार लेकर मस्जिद में पहुंचते हैं। इफ्तार के समय जो लोग घर नहीं पहुंच पाते हैं, वे मस्जिद में ही इफ्तार कर लेते हैं। मौलाना नुरुल हसन ने कहा कि इफ्तार कराने वालों को एक रोजे का सवाब मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...