बिजनौर, जून 7 -- भारतीय जैन मिलन अरिहंत की ओर से भीषण और चिल्लाती गर्मी को देखते हुए एक प्याऊ का आयोजन किया गया। राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर पंकज जैन, संजय जैन, अध्यक्ष सुनील वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला जैन मिलन अरिहंत धामपुर सदस्यों में अध्यक्ष भावना जैन, मीना जैन, नीना जैन, आराधना जैन, अंबुज जैन, अनीता जैन, रेखा, शोभा जैन, बबिता जैन, अर्चना आदि का विशेष सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम वीरांगना सीमा जैन मंत्री एवं राष्ट्रीय सम्राट गौरव के निवास पर हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...