सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के अगया गांव से सेमरी तक जाने वाली लगभग दो किमी सड़क इन दिनों जर्जर हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों की ओर से विभागीय अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत के बावजूद जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। इससे लोगों में रोष है।क्षेत्र के प्रमोद पांडेय, भोला श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, मुरारी पांडेय, लक्की शुक्ल आदि का कहना कि डुमरियागंज चन्द्रदीप मार्ग पर स्थित अगया चौराहे से सोनखर,दाऊदजोत, सेमरी आदि आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली दो किमी लंबी सड़क पिछले दो सालों से काफी जर्जर हालत में है। जगह-जगह सड़क में लगाई गई गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं और उसमें बने छोटे बड़े गड्ढे की मिट्टी भी दिखाई पड़ने लगी हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.