कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर जूही लाल कॉलोनी में सर्दी को देखते राहगीरों को चाय और बिस्किट का वितरण किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विकास अवस्थी ने चाय व बिस्किट वितरित करने के साथ सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्टी के मोहित दीक्षित, इम्तियाज अहमद, रामबालक कनौजिया, वसीक अहमद, लियाकत अली, कमलाकांत तिवारी, सोनू सिद्दीकी, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...