मिर्जापुर, मई 29 -- मिर्जापुर। राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी की ओर से शुक्रवार को राहगीरों के लिए समर स्टे प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि स्टे प्वाइंट पर राहगीरों के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। पीने का पानी, गुड़, ग्लास के अलावा आराम करने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। गर्मी से निजात दिलाने के लिए कूलर का प्रबंध है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि राहगीरों के साथ पशुओं के लिए भी पानी रखवाया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक एजाज अहमद, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...