दुमका, दिसम्बर 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कड़बिंधा बाजार में ठंड के प्रकोप एवं कोहरे के प्रभाव को देखते हुए समाजसेवी रंजीत कुमार एवं निर्वतमान डाक मास्टर चंन्द्रबली राय के सौजन्य से कड़बिन्धा बजार में राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई। जिसके कारण काम करके लौट रहे घर मजदूरों को अलाव का सहारा मिले तथा बाजार आए हुए लोगों एवं राह चलते राहगीर को भी अलाव का सहारा मिले। जिससे कोहरे एवं ठंड के प्रकोप कर प्रकोप से बचा जा सके। मुख्य रूप से उपस्थित यमुना प्रसाद अग्रवाल, राजू मुर्मू, प्रेम चन्द्र गुप्ता, प्रदीप भंडारी, अशोक नाग, उज्जवल दें, अजय भंडारी, अमीत सिंह, चुनूं नाग, ठंड तक अब लगातार समाजिक कार्यकर्ता द्वारा अलावा की होती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...