सोनभद्र, फरवरी 13 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रास पहरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही टैंकर की टककर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय देवनारायण पुत्र विजय मल निवासी परनी बाइक से अपनी रिश्ते की बहन 16 वर्षीय संजू पुत्री जगशाह को बैठाकर झारो से वापस परनी लौट रहा था। जैसे ही वह रास पहरी पहुंचा सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे देवनारायण छीटक कर नीचे गिर गया। जिस कारण उसका बाया पैर चक्के के नीचे चला गया। देवनारायण की हालत गंभीर बनी हुयी है जबकि संजू को हल्की चोट का उपचार कर घर भेज दिया गया। एसआई अनंत राय ने बताया कि टैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.