पटना, मार्च 10 -- राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने मंगलवार को मैराथन बैठक की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में हुई इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वामदल और आईआईपी के विधायक मौजूद रहे। हालांकि बसपा और एआईएमआईएम के विधायकों ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में महागठबंधन ने रास चुनाव में जीत का दावा किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि रास चुनाव के लिए नंबर हमारे पास है, जीत पक्की है। बैठक में विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस तरह वोट करना है ताकि एक भी मत बेकार न जाए। विधायकों को अपनी कलम उपयोग नहीं करने की नसीहत दी गई। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को अपार वोट दिया है। एक करोड़ 90 ल...