मोतिहारी, मार्च 12 -- रक्सौल। ​नेपाल में बुधवार को निर्वाचन आयोग की ओर से समानुपातिक मतगणना के अंतिम आंकड़े सार्वजनिक किए जाने के साथ ही देश की सत्ता का नया और एकल केंद्र राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) बनकर उभरी है। दशकों से नेपाली राजनीति के शीर्ष पर काबिज रहने वाले पारंपरिक दलों के वर्चस्व को ध्वस्त करते हुए रास्वपा ने 182 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। हालांकि, यह पार्टी दो-तिहाई बहुमत के जादुई आंकड़े (184) से मात्र 2 सीटों की दूरी पर ठिठक गई, लेकिन इस जनादेश ने 67 साल पुराने उस इतिहास को दोहरा दिया है जब बीपी कोइराला के नेतृत्व में किसी एक दल को जनता ने शासन की पूर्ण चाबी सौंपी थी।मिश्रित प्रणाली में यह कठिन है,बावजूद जनमत ने दल को शक्तिशाली बनाते हुए मजबूत, स्थिर सरकार का जनादेश दिया है। ​​निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 1...