मोतिहारी, मार्च 12 -- रक्सौल,एक संवाददाता। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में भारी बहुमत प्राप्त करने के बाद अब राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की ओर से नई सरकार के गठन व चुनावी वादों को धरातल पर उतारने की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप संघीय सरकार में मंत्रालयों की संख्या घटाकर केवल 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने और उसमें 'विज्ञ मंत्रियों' (विशेषज्ञों) को नियुक्त करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। पिछले 5 मार्च को संपन्न हुए चुनावों में मिली बड़ी सफलता के बाद रास्वपा के इस मॉडल को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। ​पार्टी के संकल्प पत्र के 17वें बिंदु में स्पष्ट उल्लेख है कि संघीय मंत्रालयों की संख्या को 18 तक सीमित किया जाएगा व विशेषज्ञता पर आधारित कर्मचारी प्रशासन का एक नया मानक स्थापि...