अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के उसरु नाका बाईपास निवासी दीपक यादव पुत्र सदाबृज यादव ने कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि रास्ते से हटाने के लिए कहने पर उसकी रॉड से पिटाई की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कराई है। शिकायत में पीड़ित का कहना है कि घटना के समय वह अपनी ससुराल समसुदद्दीनपुर जा रहा था। इसी दौरान ससुराल के निकट एक जनरल स्टोर के पास खड़े गांव निवासी दुर्गेश यादव,रितेश यादव,सौरभ व शनि को रास्ते से हटने के लिए कहा तो सभी गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। लोहे की रॉड व लात घूसे से मारापीटा,जिससे सिर में चोट आई। लोगों के एकत्र होने पर सभी धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.