संभल, मार्च 9 -- कोतवाली गुन्नौर के अब्दुलहई उर्फ तरफरी मार्ग के बीच में कुछ लोग बीते सोमवार को रास्ते में हुड़दंग कर रहे थे। रास्ते से हटने के लिए कहने पर गाली-गलौज व मारपीट हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी राजकुमार दो मार्च की शाम गांव के धर्मवीर के साथ खेत में ट्रैक्टर खड़ा कर वापस गांव लौट रहा था। तभी अचानक गुन्नौर-अब्दुलहई उर्फ तरफरी मार्ग के बीच कुछ लोग रास्ते में हुड़दंग कर रहे थे। उन लोगों से रास्ते से हटने के लिए कहने पर लोगों ने गाली-गलौज कर दी थी। विरोध करने पर मारपीट हो गई। जिसमें धर्मवीर घायल हो गया था। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और बीच बचाव करा दिया था। उसके...