अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरनगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लखनियां गांव में शनिवार को रात्रि करीब 11 बजे पंचायत भवन के पास रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि मृतक के दो अन्य साथी घायल हो गये जिसमें एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मामलें में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना का विवरण बीती रात शरीफपुर निवासी मो. साहिल (23) पुत्र मोहम्मद शकील, जमशेद पुत्र मोहम्मद नसीम तथा यासीन पुत्र मोहम्मद शरीफ लखनिया बाजार से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं रास्ते मे शराब पीकर नशे की हालत में म...