अयोध्या, अप्रैल 11 -- मयाबाजार, संवाददाता । महराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव मे एक दिन पूर्व रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद मे दूसरे पक्ष के घर पर कार से जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें तीन लोग घायल हो गए लेकिन हालत सामान्य है। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए टीम का गठन कर दिया है। संभावित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू हो गई है। एहतियातन क्षेत्र में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। महराजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राजेश सिंह कार से कही जा रहे थे। रास्ते मे गांव के ही अखिल सिंह की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी हटाने मे अखिल सिंह को समय लग गया जिससे राजेश सिंह नाराज हो गये हालांकि मामला शांत हो गया। देर शाम राजेश सिंह अपने दोनों पुत्रों के साथ अखिल के घर पर जाकर गाली- गलौच और अखिल के साथ हाथापाई करने लगे। जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.