देवरिया, अप्रैल 20 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर हुए विवाद में बिजली विभाग के बड़े बाबू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए किशोरी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उपनगर के बिजली विभाग कार्यालय के पीछे पिपरा मोहन वार्ड के समीप शनिवार शाम रास्ते में एक वाहन खड़ा था। उसी दौरान एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ बाइक से गेहूं पिसवाकर लौट रहा था। रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई। यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया बिजली विभाग में कार्यरत बड़े बाबू ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें ...