गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद, अक्षय अग्रवाल। संजयनगर सेक्टर-23 में रास्ते में खड़ी कार को हटाने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार सवार ने युवक को बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान आरोपी का साथी पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गया। मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बालाजी एनक्लेव निवासी दीपक सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई की रात वह संजयनगर सेक्टर-23 में नागर चौक के पास से होकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक कार बीच सड़क पर खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। उन्होंने हॉर्न बजाकर चालक से कार को किनारे करने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर कार चालक बाहर आया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुर...