मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मोरना। भोकरहेड़ी में बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार व उसके साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर संज्ञान लेकर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सूरजपाल ने थाने पर दी शिकायत में बताया की बीते 5 अप्रैल की शाम उसका भतीजा कार्तिक कुमार अपनी बाइक द्वारा डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर बारात आई हुई थी। रास्ते मे खड़ी ई रिक्शा को हटाने को कहा तो मोहल्ले के ही युवकों ने गाली-गलौज कर कार्तिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने कार्तिक सहित मंजीत, जितेन्द्र, मनोज के साथ भी मारपीट की। ...