रास्ते में सीवर बहाने पर चालान किया
चम्पावत, मई 22 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट के हथरंगिया मोहल्ले में एक भवन स्वामी ने सीवर रास्ते में बहा दिया। शिकायत के बाद पालिका ने संबंधित भवन स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान किया। शुक्रवार को हथरंगिया में कालू सय्यद बाबा की मजार के पास एक भवन स्वामी ने सीवर खोल दिया। इससे ट्रेजरी लिंक रास्ता सीवर के गंदे पानी से पट गया। मोहल्ले के जीत सिंह अधिकारी, आशा देवी, लक्ष्मण चन्द्र, सुनीता देवी, खीमा देवी, जगदीश सिंह आदि ने रास्ते में सीवर डालने पर आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि आम रास्ते में सीवर डालने से आने-जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पालिका ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि पूर्व में भी सीवर न बहाने को लेकर नोटिस भेजा था। उन्होंने बताया कि इस बार भवन स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.