संभल, अप्रैल 16 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी गोवर्धन गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। उसी दौरान दूसरे मोहल्ले के श्रीपाल बाइक से सामने आ गया। रास्ते के मोड़ पर दोनों का आमना-सामना हुआ। जहां आगे पीछे कर वाहन निकालने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों अपने-अपने वाहन से उतरकर आपस में भिड़ गए और मारपीट हुई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि गुरुवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट करने पर उतारू हो गए। जिस मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...