गंगापार, अप्रैल 15 -- क्षेत्र में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस को पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। बेरी मुड़पेला गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण डीजे और बाजे के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए थे। जुलूस जयकारों के बीच गांव के मुख्य मार्ग से आगे बढ़ रहा था, तभी इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। चौकी इंचार्ज अनुज राय ने बताया कि जुलूस निकालने के लिए आयोजकों द्वारा पूर्व में कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा व गोष्ठियों से महका दोआबा,याद किए गए बाबा साहेब के आदर्श पुलिस के निर्देश के बाद जुलूस में शामिल लोग शांतिपूर्वक लौट गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया...