रामपुर, नवम्बर 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परानपुर निवासी निहाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि बीते 29 तारीख को उसका पुत्र विपिन गांव में चौराहे की तरफ जा रहा था।इसी दौरान गांव निवासी भगवान दास और उसके पुत्र मित्रपाल,अरविंद और सौरव ने पुरानी रंजिश को लेकर घेर लिया और गंदी-गंदी गाली देने लगा।आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पुत्र को मारना पीटना शुरू कर दिया।इस दौरान आरोपी मित्रपाल ने उसके पुत्र के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसके पुत्र के सर में गंभीर चोटे आई।उसकी चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग इकट्ठा होते देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिता सहित तीन पुत्रों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। ...