प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरस्सापुर गांव निवासी आवेश खां ने पुलिस को तहरीर दी। 15 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से नवाबगंज की ओर जा रहा था। उसी समय गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। गालियां देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। धमकी दी कि तुमको जान से मारकर सऊदी भाग जाएंगे, हमारा कुछ नहीं कर पाओगे। पीड़ित आवेश खां की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेन, अरस्लान, शाहिल, दानिश, सुहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...