लखनऊ, अप्रैल 18 -- सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में गुरुवार शाम सिविल कोर्ट से घर लौट रही एक युवती को रास्ते में शोहदों ने घेर लिया। शोहदे युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर बचाने आए रैपिडो चालक को भी शोहदों ने पीट दिया। घटना के बाद पीड़िता दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पेशे से अधिवक्ता है। उसने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार शाम सिविल कोर्ट से घर लौट रही थीं। शाम करीब छह बजे वह शाह खेड़ा अर्जुनगंज के पास पहुंची कि उसे 4-5 युवकों ने अकेला देखकर घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करने लगे। युवती के शोर मचाने पर वहां से निकल रहे रैपिडो चालक शिवम वर्म...