गोंडा, जून 25 -- रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा के मजरा होला पुरवा के निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसके मुताबिक गांव के ही जग प्रसाद, कल्पनाथ व ननकू ने उसके भतीजे प्रदीप कुमार रामपति चौराहा बाजार से घर वापस जाते समय रास्ते में रोककर मारापीटा। यही नहीं जान से मार डालने की धमकी भी दी। इस संबंध में प्रभारी ने जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज पर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...