बांदा, अप्रैल 17 -- कमासिन। थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कमासिन के रामदीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को वह खेत जा रहा था। रास्ते में पहले से बैठे गांव के जितेंद्र ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट कर दी। हमले में रामदीन को गंभीर चोटें आई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- साले पर तमंचे की बट से हमला करने पर जीजा पर केस यह भी पढ़ें- गाड़ी साइड करने के विवाद में युवक पर हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...