उन्नाव, अप्रैल 2 -- चकलवंशी। माखी के कोरारी खुर्द गांव के रहने वाले रामबाबू बाजपेई उर्फ नान्ह बाबू ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रंजिश के चलते कोरारी कला गांव निवासी तेज नरायन दुबे, शिवचंद्र दुबे पुत्रगण राम बरन दुबे व बिटोल पत्नी शिवचंद्र दुबे ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो घेर लिया और मारपीट करने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव के लिए शोर मचाया तो ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.