रास्ते में रोककर मारपीट, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
हरिद्वार, सितम्बर 23 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के कड़च्छ क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोक कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, मोहित पुत्र नवराज सिंह निवासी कड़च्छ ज्वालापुर ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 21 और 22 सितंबर की मध्यरात्रि को वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गुड्डू पुत्र मदन लाल और मोहन पुत्र राजेश उर्फ गुड्डू दोनों आरोपियों ने उसे पहले से योजना बना कर रोक लिया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लात घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वहीं एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.