गंगापार, मई 3 -- पुरानी रंजिश में रास्ते में रोककर चार आरोपियों ने युवक को पीटा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दी कि वे मांडा रोड से अपने घर आ रहे थे। धरांवनारा गांव निवासी कुलदीप दुबे, दीपक कुमार दुबे, विजय कुमार दुबे व एक अज्ञात ने गालियां और तरह तरह की धमकी देते हुए पीटा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...