हरिद्वार, अप्रैल 25 -- व्यक्ति को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संजय कुमार निवासी हरिद्वार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 15 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे मायापुर क्षेत्र में प्रियवीर सिंह बिश्नोई ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके कार्यस्थल के बाहर गोली मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : हत्या की धमकी पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...