औरैया, मार्च 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में रास्ते में रोककर एक युवक पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुहिउद्दीनपुर अटसू निवासी बृजकिशोर पुत्र दर्शन सिंह ने कोतवाली अजीतमल में दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में नवीन नगर अटसू निवासी अजय कुमार और अखिलेश कुमार ने अपने घर के सामने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर दोनों आरोपित घर के अंदर से कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा और ईंट लेकर आ गए और उस पर हमला कर दिया। मारपीट में बृजकिशोर के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरो...