बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। आरोप है कि गांव में रात के वक्त अकेले जा रही महिला को आरोपितों ने रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारापीटा। साथ ही बीच-बचाव में आए लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना में पीड़िता समेत दो लोग घायल हो गए। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सगी बहनों समेत तीन की पिटाई, छेड़खानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...