अमरोहा, अप्रैल 22 -- ​हसनपुर। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव तरारा ऊपरी निवासी मोहित पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 21 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अपने दोस्त नवल और नितेश के साथ उझारी से गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में नवल और नितेश ने बाइक रोककर मारपीट कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ​मारपीट में मोहित को चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...