प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- वैशपुर। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में एक व्यक्ति गुरुवार दोपहर पाइप से पानी ले जाकर खेत सिंचाई कर रहा था। पाइप फटी होने के कारण रास्ते में पानी भर गया। इसे लेकर पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ी और सिंचाई करने वाले के परिवार वालों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें 40 वर्षीय प्रेमलता, लव, सीमा देवी, प्रियांशी सोनी और रधुनाथ प्रसाद घायल हो गए। प्रेमादेवी की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी मानधाता से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.